Thursday, 4 July 2019

बेटे के बल्ला कांड पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- मोदी जी पिता तुल्य हैं, उनकी डांट से आकाश में सुधार ही होगा

मीडिया से बातचीत के दौरान कैलाश ने पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘बीजेपी एक परिवार की तरह है और सबसे अनुशासित पार्टी भी है। पार्टी में अगर किसी से कोई गलती होती है तो पिता और मुखिया का अधिकार होता है कि वो उसे डांटे और समझाए। अनुशासन सभी के लिए एक जैसा लागू होता है।’ कैलाश ने आगे कहा कि, ‘आकाश के लिए पीएम मोदी के ये शब्द राजनीति में नई उर्जा देने का काम करेंगे। पार्टी का नेतृत्व जो भी कहता या करता है, वो सभी के लिए हमेशा सर्वमान्य होता है।’



बेटे के बल्ला कांड पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- मोदी जी पिता तुल्य हैं, उनकी डांट से आकाश में सुधार ही होगा

No comments:

Post a Comment