वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह घोषणा की है कि, अब से बैंकिंग परीक्षा का आयोजन स्थानीय भाषाओं में भी होगा। बता दें कि, पिछले दिनों दक्षिण भारत के कुछ सांसदों ने लोकसभा में मांग रखी थी कि, बैंक भर्ती की परीक्षा स्थानीय भाषाओं में भी कराई जाए। इसके अलावा राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद जी सी चंद्रशेखर ने भी बैंक की परीक्षा का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि, ‘भारतीय बैंकिंग सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाएं स्थानीय उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ स्थानीय भाषा में आयोजित होनी चाहिए।’
बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, अब हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इन 13 भाषाओं में भी होगी परीक्षाएं
No comments:
Post a Comment