Wednesday, 5 June 2019

योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बड़े ही खास अंदाज में कहा ‘HAPPY BIRTHDAY’

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को बदलने में सराहनीय काम किया है, विशेषकर कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों में और साथ ही कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ सीएम योगी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के राजपूत परिवार में हुआ था। उनका असली नाम अजय सिंह है। पढाई पूरी करने के बाद वे गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से मिलें। महंत ने अजय सिंह को दीक्षा देकर योगी आदित्यनाथ का नाम दे दिया।





योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बड़े ही खास अंदाज में कहा ‘HAPPY BIRTHDAY’

No comments:

Post a Comment