बीजिंग. लोग अपना शौक पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसका उदाहरण है चीन का एक शख्स जिसके शौक के बारे में इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। चीन के एक किसान ने अपना शौक पूरा करने के लिए बीएमडब्ल्यू कार खरीद ली। शुरुआती दिनों में तो उसे खूब मजा आया। लेकिन फिर कार में पेट्रोल भरवाकर उसकी हालत खराब होने लगी। फिर इस शख्स ने अपने शौक को पूरा करने और साथ ही बीएमडब्ल्यू के स्टेटस को बरकरार रखने के लिए लोगों के घर से मुर्गियां और बतख चुरानी शुरू कर दी।
शख्स ने खरीदी 2 करोड़ की BMW, पेट्रोल के लिए घरों से चुराता था मुर्गी और बतख
No comments:
Post a Comment