चुनाव आयोग ने विपक्ष की वीवीपैट मिलान की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने 50 फीसदी पर्चियों के मिलान की बात कही थी। एक लंबे मंथन के बाद चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि, ‘वीवीपैट पर्चियों की गिनती में कोई बदलाव नहीं होगा। जिस हिसाब से गिनती होनी थी, उसी हिसाब से होगी।’ बता दें विपक्ष की कई सारी पार्टियों ने चुनाव आयोग से यह मांग की थी कि, वीवीपैट की पचास फीसदी पर्चियों का मिलान हो।
चुनाव आयोग ने ठुकराई विपक्ष की मांग, कहा- वीवीपैट पर्चियों की गिनती में नहीं होगा कोई बदलाव
No comments:
Post a Comment