Thursday, 16 May 2019

साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे को कहा देशभक्त, बीजेपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा

भोपाल से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया। इस बयान को लेकर प्रज्ञा अपनी पार्टी के अंदर ही घिर गई हैं और पार्टी ने उन्हें माफी मांगने को कहा।

दरअसल, प्रज्ञा ने साउथ सिनेमा के अभिनेता कमल हासन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और हमेशा देशभक्त ही रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।’



साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे को कहा देशभक्त, बीजेपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा

No comments:

Post a Comment