वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सावधान हो जाएं। दरअसल, वॉट्सऐप में एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई है। इन दिनों वॉट्सऐप पर एक मिस्ड कॉल के जरिए लोगों के मोबाइल फोन को हैक किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वॉट्सऐप यूजर्स को सिर्फ एक वॉट्सऐप कॉल आता है और फिर उनके फोन के कैमरा और माइक को हैक कर लिया जाता है। इतना ही नहीं इसके अलावा यूजर्स के ईमेल से लेकर मैसेज और लोकेशन तक मोबाइल फोन का सारा डेटा भी हैकर्स को मिल जाता है।
हालांकि, अब वॉट्सऐप ने इस गड़बड़ी को ठीक कर दिया है। लेकिन आप तब तक इसके खतरें में रहेंगे जब तक आप वॉट्सऐप अपडेट न कर लें। इसलिए अगर आपको अपना फोन हैक होने से बचाना है तो तुरंत वॉट्सऐप को अपडेट करें और इस समस्या से छुटकारा पाए। कंपनी भी अपने सभी यूजर्स को तुरंत वॉट्सऐप अपडेट करने की सलाह दे रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक बग था जो वॉट्सऐप के ऑडियो कॉल फीचर में आया था। इस बारे में वॉट्सऐप का कहना है कि, जैसे ही उन्हें इस गड़बड़ का पता चला तो उन्होंने पिछले महीने ही इसे फिक्स कर दिया था, अब सिर्फ यूजर्स को अपना ऐप अपडेट रखना है।
अगर आप भी वॉट्सऐप चलाते हैं तो हो जाएं सावधान! यूजर्स के सिर पर मंडरा रहा खतरा, तुरंत अपडेट करें ऐप
No comments:
Post a Comment