Saturday, 27 April 2019

खुले में शौच कर रहा था किसान, नाराज हाथी ने दी सजा, पटक-पटककर कर दिया बुरा हाल



Elephant





एक किसान को खुले में शौच करना महंगा पड़ गया। किसान को खुले में शौच करता देख नाराज हाथी ने किसान का बुरा हाल कर दिया। घटना पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की है। बुधवार सुबह करीब 4 बजे निरंजन सहीश (55) नामक किसान अयोध्या हिल्स के पास घाटबेरा गांव में शौच के लिए खेत में गए थे। इस दौरान वहां से हाथी गुजर रहा था। हाथी की आवाज सुनकर जब तक वह कुछ कर पाते इतनी देर में हाथी ने उन्हें सूंड़ में लपेट लिया और दूर पटक दिया।



खुले में शौच कर रहा था किसान, नाराज हाथी ने दी सजा, पटक-पटककर कर दिया बुरा हाल

No comments:

Post a Comment